यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस ने सक्षम अधिकारी के निर्देश पर मुनादी कर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई कि

सोनभद्र। शक्ति नगर पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियो के खिलाफ अभियान चलाकर आज थाने पर पंजीकृत मुकदमे के तहत एनडीपीएस अधिनियम की विवेचना के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र शिवमंगल निवासी निमियादाड/चिल्काटाड बस्ती द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित धन से अचल संपत्ति मकान करीब 15.72 लाख रुपये का विधिवत फ्रीजिंग आदेश नोटिस चस्पा किया। पुलिस अनुसार विवेचना में साक्ष्यों,राजस्व अभिलेखों, वित्तीय दस्तावेजो एवं अन्य उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम 1985 के अध्याय VA की धारा ६८ एफ के अंतर्गत आदेश संख्या दिनांक 23,6,2026 निर्गत किया गया। फ्रीजिंग आदेश को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय,राजस्व विभाग,सक्षम प्राधिकारी एवं न्याय निर्णायक प्राधिकरी , नई दिल्ली द्वारा वाद संख्या एनडीपीएस/एफ ओ/796/डीईएल/2026 में पारित आदेश के माध्यम से अनुमोदित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय, बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल द्वारा अभियुक्त की 15,72 ,140 रुपये मूल्य की अपराध से अर्जित आवासीय संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नियमानुसार डुग्गी (मुनादी) पिटवाकर तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा कराई गई कि उक्त संपत्ति एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत फ्रीज की जा चुकी है तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बीना उक्त संपत्ति का किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, कब्जा परिवर्तन अथवा अन्य कोई लेन-देन विधि विरुद्ध होगा, जिसके उल्लंघन पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अनुसार अभियुक्त पर शक्ति नगर थाने में एनडीपीएस अधिनियम में मामले दर्ज हैं।
News Point 24×7
News Point 24×7