*बीजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मौत* 
सोनभद्र ( बीजपुर )
आपको को बता दे की सोनभद्र जिले बीजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक देखने को मिला हादसा करंट से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों गांव में शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया बताया ये जा रहा है कि गांव के कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट उतर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे का कारण ?63 वर्षीय फूलमती ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, वह करंट की चपेट में आ गईं।उन्हें बचाने दौड़े उनके पति 65 वर्षीय श्रीराम भी करंट की चपेट में आ गए दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य नुकसान पास की एक महिला भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गई।ग्रामीणों ने तुरंत बिजली लाइन बंद करवाई,सामान्य घरेलू सप्लाई (220 वोल्ट) की जगह अचानक कई गुना ज्यादा वोल्टेज पहुंच गया इससे घरों में लगे उपकरण फुंक गए करंट घर के दरवाजे और दीवारों तक फैल गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रशासन की कार्रवाई में पुलिस मौके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मामले की जांच जारी है पूरे गांव में शोक का माहौल है।
खबरों के लिए NewsPoint24x7 के साथ बने रहे.. ✍️✍️
News Point 24×7