यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 26/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

बारावफात पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट
एसपी ने ओबरा में किया पैदल गश्त

शांति से पर्व मनाने की अपील
एसपी अभिषेक वर्मा ने आज ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
सोनभद्र। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आज शाम उन्होंने एएसपी अनिल कुमार और सीओ ओबरा प्रभात राय के साथ ओबरा के बाजार, प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
वीओ – एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
News Point 24×7

News Point 24×7