Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ

सोनभद्र में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -26/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र में मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ,

 

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सौगात

 

501 महिलाओं को साड़ी-मिठाई वितरित

 

 

 

एंकर। सोनभद्र में विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोनभद्र में मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सौगात के साथ 501 महिलाओं को साड़ी-मिठाई वितरित किया गया।

 

 

वीओ – आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना।

 

 

वीओ – लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग और सुशासन की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस मातृशक्ति यात्रा की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अहिल्याबाई के जीवन को नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

 

वीओ – कार्यक्रम में सरकार की दो बड़ी सौगातों की जानकारी दी गई। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा और रक्षाबंधन पर तीन दिन तक सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर उन्हें विश्व स्तरीय पहचान दिलाई जाएगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम के अंत में 501 महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई।

 

बाइट ( चर्चित गौड़ डीएम सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *