Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 4/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में शक्तिनगर पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर तलाशी में उसके पास से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया। अवैध गांजा को सील कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में पुलिस जुटी है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा एवं एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Nothing कम्पनी का बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर पुलिस ने कब्जे में लेकर शक्तिनगर थाने पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त श्यामसुन्दर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता, निवासी ग्राम कौरावल कोहरौल , थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *