Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जुगैल के कुरछा गांव में कथित पड़ोसियों ने व्यक्ति को पत्थर, तीर-धनुष व बलूआ से वारकर घायल किया, पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी*

*सोनभद्र जुगैल के कुरछा गांव में कथित पड़ोसियों ने व्यक्ति को पत्थर, तीर-धनुष व बलूआ से वारकर घायल किया, पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 3/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

आरोप खेत से घास निकालकर पानी अवरुद्ध करने व कुछ में फेंकने का

आरोप महिलाओं ने पत्थर से और मनबढ़ युवकों ने जान से मारने का प्रयास किया

 

पीड़ित अनुसार दो को पुलिस ने हिरासत में लिया अन्य फरार

 

सोनभद्र। जुगैल थाना अंतर्गत कुर्ता गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र स्व. दशरथ केवट ग्राम कुरछा द्वारा पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि बीते गुरुवार शाम 5 बजे के करीब उनके पड़ोस के खेत की मालकिन अतवरिया देवी पत्नी स्व. भग्गन ने अपने खेत से घास – फूस निकालकर उनके खेत में फेंकने सहित मछलियों को जहां से पानी जाता है वहां भी फेक दी। पीड़ित कि मां द्वारा इसका विरोध करने पर अतवरिया देवी झगड़ा पर अमादा हो गई। जब मवह बीच-बचाव के लिए आए तो मुन्नीलाल ऊर्फ बडक, पप्पू, मनोरंजन पुत्र स्व. भग्गन के साथ उमा पत्नी मुन्नीलाल ऊर्फ बडक, गुड़िया पत्नी पप्पू, सुधरी पत्नी मनोरंजन, गीता पत्नी तहसीलदार, लालसाहब, पुत्र पप्पू सभी आकर गाली -गलौज देते हुए पत्थर बाजी और तीर कमान से झगडा करने लगे।इस दौरान बुलेन्दर पुत्र बडक ने बलूआ से वार कर दिया जिससे मेरे दाहिने आंख के पास लगा । पीड़ित ने बताया कि वह किसी घर के अन्दर भागा तो वहां भी उसने बलूआ से हमला कर दिया। इनके द्वारा घर कि सीमेंट सीट भी तोड़ दिया गया है। डायल 112 को घटना कि सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार हेतु चोपन सीएचपी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित ने शुक्रवार को जुगैल थाना पर शिकायत पत्र देकर सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित अनुसार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है जबकि अन्य सदस्य फरार है।

 

बाइट ( सर्वेश कुमार, जुगैल थाना ग्राम कुरछा, सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *