Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये के 1,897.811 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया*

*सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये के 1,897.811 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक – 4/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

एसपी के नेतृत्व में जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 145अभियोगो से संबंधित अवैध गांजा एवं हेरोइन का निस्तारण किया

सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित अभियान ऑपरेशन दहन के तहत एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भंडारण, निस्तारण एवं न्यायिक पर्यवेक्षण संबंधी जारी दिशा-निर्देशो तथा मानसिक न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत 145 अभियोगो से संबंधित जब्त अवैध मादक पदका मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट डाला सीमेंट वर्क्स के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण सुरक्षा एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विनिष्टिकरण कराया गया। जिसमें राबर्ट्सगंज थाना पर 129, कोन थाना पर 2 तथा दुद्धी थाना पर 14 अभियोगों से संबंधित कुल। 145 अभियोगों में कुल 1894,924 किलोग्राम मादक पदार्थ जिसकी अनुमानित कीमत 9,47,46,200 रुपये एवं 2.887 किलोग्राम हेरोइन अनुमानित किमत 5,77,40,000 रुपये कुल अनुमानित किमत 15,24, 86, 200 रुपये के मादक पदार्थ एवं हेरोइन को नष्ट किया गया। मादक पदार्थों के निस्तारण हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 1 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित ऑपरेशन दहन अभियान के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कार्रवाई की गई। कमेंट में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा तथा एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा सदस्य के रुप में उपस्थित रहे। प्रभारी नारकोटिक्स सेल उपनिरिक्षक रामनगीना प्रधान एवं आरक्षी अभिलाष सिंह भी मौजूद रहे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *