यूपी -सोनभद्र
दिनांक -27/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने आज थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण किया
थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच कर अपराध नियंत्रण व शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
एंकर । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा आज थाना रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात, मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वीओ – उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शिकायत प्रार्थना पत्र और अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीओ – एसपी ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के अंत में उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और कर्तव्य के प्रति सजग रहकर पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
News Point 24×7

News Point 24×7