सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -28/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सिंगरौली। मध्यप्रदेश कि सिंगरौली में जियावन पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्यौहार सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना जियावन पुलिस द्वारा देवसर बाजार में यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP 66 G 2284 को जप्त किया गया है। पुलिस टीम – उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, उपनिरीक्षक इंद्रपाल वर्मा, तेज बहादुर सिंह, प्रभात दुबे द्वारा गश्त के दौरान उक्त वाहन बीच सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा पाया गया, जिससे बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। समझाइश देने के बाद भी वाहन न हटाने पर चालक अस्फाक मोहम्मद, उम्र 18 वर्ष, निवासी उमरहर से पूछताछ की गई। चालक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा ट्राली में लोहे की सामग्री लोड मिलने पर eSakshya (ई-साक्ष्य) ऐप से वीडियोग्राफी कर वाहन एवं सामग्री को जप्त किया गया। आरोपी चालक के विरुद्ध BNS की धारा 281 एवं मोटर यान अधिनियम की धारा 3/181, 122/177, 51/177, 100/177, 130/177 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आमजन हेतु प्रशासनिक अपील
सुगम यातायात में सहयोग करे। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों में भीड़-भाड़ को देखते हुए सभी वाहन चालक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। मुख्य मार्ग या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अव्यवस्थित वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं
बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट या अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाना कानूनी अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें
त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
News Point 24×7

News Point 24×7