यूपी -सोनभद्र
दिनांक -25/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस ने शव को जेसीबी के सहायता से मिट्टी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया

सूत्रों अनुसार चरवाहे और बच्चे नदी की ओर गये थे उन्होंने ही गांव वालों को सूचना दिया
सोनभद्र। खबरों के अनुसार सोनभद्र में चोपन थाना अंतर्गत रेडिया इलाके में सोन नदी के तट पर दलदल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु जिला अस्पताल लोढी भेज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार चोपन थाना अंतर्गत रेडिया गांव क्षेत्र में कुछ चरवाहे और बच्चे सोन नदी की तरफ गये थे इस दौरान उन्होंने एक अज्ञात महिला का शव दलदली मिट्टी में देखा तो इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से दलदली मिट्टी हटवाकर महिला का शव बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद उसकी पहचान का प्रयास किया लेकिन गांव वालों द्वारा पहचान न होने के कारण उसे पोस्टमार्टम कि कार्रवाई हेतु जिला अस्पताल लोढी भेज दिया। पुलिस अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की बात कही। वहीं ग्रामीणों में तरह – तरह की चर्चाएं हैं कि बरसात के दौरान हो सकता है महिला बहकर नदी के मिट्टी से दब गई होगी।
News Point 24×7
News Point 24×7