Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 3 गांजा तस्करो को 86 किलोग्राम अवैध गांजा संग पकड़ा

सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 3 गांजा तस्करो को 86 किलोग्राम अवैध गांजा संग पकड़ा


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -21/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

पकड़े गए अवैध गांजा की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये

 

तस्करी में प्रयुक्त किया कार,3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद

उड़ीसा से वाराणसी ले जा रहे थे अवैध गांजा

 

लोढी टोल प्लाजा से पहले ईको प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर कि सूचना पर कार्रवाई हुई

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस एस ओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर कि सूचना पर बीते रात राबर्ट्सगंज पुलिस लोढी टोल प्लाजा से पूर्व ईको प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट की किया कार से उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर आ रहें हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार कि डिग्गी एवं सीट के पास से 35 बण्डल में कुल 86 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

 

वीओ – पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में करने पर कार की डिग्गी तथा सीट के पास खाकी रंग के टेप से लिपटे कुल 35 बण्डलो को खोलकर परिक्षण एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 86 किलोग्राम अवैध गांजे को चार प्लास्टिक की बोरियों में पी-१,पी२,पी३,पी४, अंकित कर रखा गया था जिनका वजन ,22, 22,21,21, कुल 86 किलोग्राम पाया गया बरामद गांजे को नियमानुसार सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया। अभियुक्तों कि तलाशी में तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 680 रुपये नकदी बरामद हुआ।

 

वीओ – इसके अलावा अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर प्लेट की किया कार के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार कब्जे में लिया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में बताया गया कि वे फुलवानी, उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर वाराणसी पहुंचाने जा रहें थे। जनपद भोजपुर ( आया) बिहार, निवासी द्वारा गांजा मंगाने के लिए धन एवं वाहन की व्यवस्था की जाती है तथा उनके द्वारा बताए गए स्थान पर गांजा पहुंचाने के लिए अभियुक्तों को भेजा जाता है। गांजा की खेप पहुंचाने के बदले उन्हें अलग-अलग पैसे दिया जाता है। कार चालक राजकुमार पासवान को करीब 30,000 हजार बगल में बैठे विकास कुमार राय को 25,000 हजार तथा पीछे बैठकर गांजा ले जाने वाले विनोद साव को करीब 15,000 हजार दिया जाना तय था। रास्ते का अन्य खर्च कि व्यवस्था बिहार आरा निवासी द्वारा किया जाता है तथा उनके द्वारा ही आगे-पीछे चलकर वाहन की लोकेशन एवं रास्ता की जानकारी दी जाती है। गांजा खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पैसे भी पहले भेजे जाने की बात सामने आई है। पूछताछ में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। बरामदगी के आधार पर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

वीओ – गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार पासवान उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र स्व पंचानन्द पासवान निवासी रामशहर थाना बडहरा जिला भोजपुर आरा बिहार, विकास कुमार राय उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र सत्येन्द्र राय निवासी सुरंगापुर थाना संदेश जिला भोजपुर आरा बिहार,विनोद साव उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र मन्नू साव, निवासी मटुकपुर थाना बडहरा जिला भोजपुर आरा बिहार है

 

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *