Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने चोरी कि घटना वांछित 2 अभियुक्तों को 7.20 लाख रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया

सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने चोरी कि घटना वांछित 2 अभियुक्तों को 7.20 लाख रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -25/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सीओ हर्ष पाण्डेय ने बताया पुलिस ने मुकदमा संख्या 85/26 की घटना का सफल अनावरण किया

 

यामाहा मोटरसाइकिल, पासबुक, पैनकार्ड व लोहे कि राड बरामद

 

सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक शक्ति नगर थाना सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु,वाहन की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाने पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्तों अजय कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र स्व चन्द्रदेव शाह निवासी एमजीआर बस्ती व पिंटू ऊर्फ ननकी उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र इन्द्रदेव शाह निवासी एमजीआर बस्ती थाना शक्ति नगर सोनभद्र निवासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने कि कार्रवाई कि गई। अभियुक्तों के कब्जे से 7.20,000 हजार रुपये नकदी,एक पासबुक,एक पैनकार्ड,एक यामाहा मोटरसाइकिल वाहन संख्या BE,04,AP,7121 चोरी के पैसे से खरीदी गई बरामद किया तथा एक लोहे कि राड ( रम्भा) भी बरामद किया।

क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी कि घटना का सफल अनावरण कर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7,20 ,000 हजार रुपये नकदी, यामाहा मोटरसाइकिल, पासबुक पैनकार्ड, बरामद कर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 85/26 कि घटना का सफल अनावरण किया है।

 

बाइट ( हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *