Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बभनी थाना के शीशटोला जंगल में लूट की वारदात करने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में 1 घायल 

सोनभद्र में बभनी थाना के शीशटोला जंगल में लूट की वारदात करने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में 1 घायल 


यूपी -सोनभद्र अपडेट

 

दिनांक -25/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

देर रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात शीशटोला जंगल में हुई मुठभेड़

अभियुक्तों के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल सहित 12.200 रुपये लूट के बरामद

 

सोनभद्र। सोनभद्र में बीते 18 जून को वादी कुलदीप कुमार पुत्र स्व सीताराम निवासी चपकी थाना बभनी सोनभद्र से रघुनाथपुर छत्तीसगढ़ से साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर घर वापस लौटने के दौरान शीशटोला जंगल तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा ओवरटेक कर हथियार के बल पर आभूषण वाला बैग व 40 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा बीते 25 जुलाई की रात बभनी व म्योरपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान करीब 3 बजकर 27 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर रघुनाथपुर छत्तीसगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देख उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा करने पर मगरमाड तिराहे से करीब 100 मीटर आगे अनियंत्रित होकर गिर गई। अभियुक्त झाड़ियों कि तरफ भागने लगे इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें घेराबंदी कर रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दिया आत्मरक्षा की कार्रवाई में अभियुक्त रमेश साकेत उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र बंधी साकेत निवासी कनई थाना बरगवा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार किया गया साथी मनोज साकेत उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र रामजी साकेत निवासी बडोखर थाना बरगवा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को 3. बजकर 56 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके कब्जे से एक देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस दो फायर किए खोखा कारतूस एक पुलिस द्वारा फायर किया खोखा कारतूस 9 एम एम, एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो काले रंग की नंबर MP,66,MG,4630 व 12,200 रुपये नकदी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई। पुलिस अन्य दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी बताई जा रही है। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्त रमेश ने बताया उसने साथियों के साथ मिलकर बीते 18 जून

को शीशटोल जंगल में सर्राफा व्यापारी से लूट कि घटना की रेकी मनोज साकेत द्वारा की गई थी लूट की रकम चार साथियों को 10,10 हजार रुपये का हिस्सा मिला था गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना में शामिल अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होना बताया गया जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश व तलाशी की कार्यवाही कर रही है। अभियुक्तों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी होना बताया गया।

 

बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *