सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -24/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

खेलेंगे मैदान में नहीं फंसेंगे नशें के जाल में,के तहत प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए हुआ

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान के तहत एनटीपीसी विंध्यनगर अंबेडकर स्टेडियम में नशामुक्ति जन-जागरूकता हेतु फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खेलेंगे मैदान में नहीं फंसेंगे नशें के जाल में,थीम के तहत युवाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनानें तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा का खिलाड़ियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। परिचय प्राप्त कर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन फुटबॉल किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में एम एससी बार्सिलोना जूनियर बैढन व डीएफ ए अंडर 17 सिंगरौली की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों नशे से दूरी है जरुरी अभियान के तहत अभियान की थीम अंकित टी-शर्ट किट दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करते हैं। कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाना और नशें से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता डीएफ ए अंडर 17 सिंगरौली एवं उपविजेता एम एससी बार्सिलोना जूनियर बैढन टीम को खेल भावना एवं प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
News Point 24×7
News Point 24×7