Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले में मंगलवार को 81 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम 

सोनभद्र जिले में मंगलवार को 81 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -21/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

ओबरा में 80 फीट तो हिंडाल्को रेणुकूट में 85 फीट के रावण के रावण के पुतलो का दहन

 

सोनभद्र। सोनभद्र में विजयदशमी के पावन पर्व को लेकर सोनभद्र जिले में उत्साह का माहौल है। जिले में मंगलवार को 81 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला समितियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला मैदानों में पुतले खड़े कर दिए गए हैं।

 

वीओ – इस वर्ष सोनभद्र जनपद में रावण दहन के कई आकर्षक आयोजन होंगे। ओबरा में 80 फीट और रेणुकूट में 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रेणुकूट का पुतला सबसे ऊंचा बताया जा रहा है। वहीं चोपन में चारों दिशाओं में घूमने वाला 85 फीट ऊंचा हाईटेक रावण लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। इसकी खास बनावट और तकनीक को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचेंगे।

 

वीओ – दुद्धी में भी विजयदशमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां एक मुस्लिम परिवार द्वारा तैयार किए गए 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। यह आयोजन आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिहाज से भी खास माना जा रहा है।

 

वीओ – सोनभद्र जिलेभर में शाम करीब 6 बजे से रावण दहन के कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के साथ आतिशबाजी का आयोजन होगा। आतिशबाजी से आसमान रोशन होगा और रामलीला मैदानों में लोगों की भीड़ जुटेगी। बाजारों में भी दशहरा को लेकर रौनक है। बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं।

 

वीओ – विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विभिन्न आयोजन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ का प्रबंधन करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। विजयदशमी के अवसर पर जिले के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले इन आयोजनों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन के साथ जिले में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

बाइट ( आयोजन समिति के अध्यक्ष व सहयोगी चोफन सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *