यूपी -सोनभद्र
दिनांक -21/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


माडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न, एवं हूटर के विरुद्ध अभियान चलाकर इन्हें जब्त किया गया था
ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई

70 माडिफाइड साइलेंसर,450 प्रेशर हॉर्न व 100 हूटर नष्ट किया गया
तेज आवाज में अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गई

सोनभद्र पुलिस ने प्रत्येक रविवार व शनिवार को अभियान चलाकर इन्हें जब्त किया

सोनभद्र। सोनभद्र में अपर पुलिस महानिदेशक यातायात उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत 18 अप्रैल से हर रविवार व शनिवार को जिले की यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर माडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, एवं हूटर का अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा था। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा सामाजिक मर्यादा को प्रभावित करने का काम कर रहे थे, ऐसे वाहनों चालकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 70 माडिफाइड साइलेंसर 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर उतरवाए कुल 620 अवैध उपकरणों को जब्त कर मंगलवार को स्वर्ण जयंती चौक (धर्मशाला चौराहे) पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन विनिष्टीकरण कार्रवाई कि गई। कार्रवाई का मकसद ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा आमजन को शांत, सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यातायात प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन व वाहन चालको को जागरूक करते हुए अपने वाहनों में माडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, एवं हूटर का प्रयोग न करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई कि जाएगी।
बाइट ( अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7