Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 


यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज

 

दिनांक -26/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक के सर मे दूसरे के पैर में लगी चोट

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
niceRunStatus: 1; hdrForward: 4; shaking: 0.000000; highlight: 0; motionR: 3; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
sv:16.0.17.2.W30;
ispap:1;
papproctime: 2026:07:26 18:56:53;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 305.20148;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather:Rain, icon:6, weatherInfo:100;temperature: 41;zeissColor: bright;

सोनभद्र। शक्तिनगर थाने के बीना चौकी अंतर्गत मिसरा गांव के समीप रविवार शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट के आसपास बाइकसवारों को बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे बाइकसवार दो नवयुवक घायल हो गए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित अटल अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश -सिंगरौली जिले के शासन चौकी अंतर्गत निवासी सूर्या उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र भगवानदास भतीजे मनीष उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र कमलेश दोनों मोटरसाइकिल से सिंगरौली व सोनभद्र बार्डर स्थित झींगुरदह हनुमान मंदिर दर्शन करके घर लौट रहे थे इस दौरान मिसरा गांव के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह सड़क किनारे गिर गये। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित अटल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक मनीष सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायल सूर्या के सर में गंभीर चोट आई है बेहतर उपचार के लिए उसे जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाएगा जबकि मनीष के दोनों पैर मे चोट आई है, स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया गया है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर घायलों कि स्थिति को जाना । उन्होंने बताया परिजनों को घटना कि जानकारी दे दी गई है आगे कि कार्रवाई शिकायत के आधार पर कि जाएगी।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में चतरा विकासखण्ड के पटना स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पेड़ है तो प्राण है जन आंदोलन कार्यक्रम हुआ 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *