यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली के कर्चाटोला गांव में पानी लेने गए युवक पर कथित तौर पर पड़ोसी ने जादू टोना का आरोप लगाकर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार पानी लेने गए करीब 40 वर्षीय युवक पर उसके पड़ोसी द्वारा उस पर जादू टोना का आरोप लगाकर डंडे से जमकर पीटा जिससे युवक के सर, हाथ पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल युवक का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा ओझा बताकर अपमानित करने के साथ धमकी दिया जाता था। पीटाई करने वाले युवक द्वारा पत्नी कि मौत का जिम्मेदार ठहराया जाता था। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार जारी था।
News Point 24×7
News Point 24×7