Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने खेत में जंगली जानवर के शिकार के लिए बिछाये करंट वाले तार के चपेट में आने से मौत के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने खेत में जंगली जानवर के शिकार के लिए बिछाये करंट वाले तार के चपेट में आने से मौत के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -28/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने क्षेत्र में जंगली जानवर के शिकार के। हेतु खेत में नंगा तार लगाकर करंट दौड़ाना के मामले में मौत बाद तीन अभियुक्तों को करंट की चपेट में आने से 20 वर्ष के युवक के मौत के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने कि कार्रवाई कि है । पुलिस अनुसार 25 अक्टूबर 2026 की रात 8 बजे के करीब राजेश गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र अर्जुन गुप्ता निवासी चतरवार टोला मकरवानी, थाना जुगैल शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी दौरान खेत में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए गए घरेलू जीआई तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता अर्जुन गुप्ता के तहरीर पर जुगैल पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक एवं ओबरा सीओ प्रभात राय के पर्यवेक्षण में जुगैल पुलिस ने 27 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे के दरम्यान चतरवार ग्राम से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तो में जगरनाथ बैगा पुत्र बच्चालाल बैगा, रामधनी बैगा पुत्र धनपत,बिहारी बैगा पुत्र प्रगास तीनों निवासी ग्राम चतरवार टोला छिवलहवा, थाना जुगैल के रहने वाले हैं।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में एएनटीएफ मेरठ,एसओजी व राबर्ट्सगंज पुलिस ने काजू के छिलकों में छिपाकर ला रहें 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -27/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *