यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

प्रदर्शन के दौरान धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे कि मांग कर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
सोनभद्र। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर आज जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद, वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के साथ हुए कथित दूर्व्यवहार और नीट पेपर लीक मामले कि जिम्मेदारी सरकार को लेने और केंद्रीय शिक्षा धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे कि मांग को लेकर आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी,सीपीआईएम,अपनी जनता पार्टी, सीपीआई माले कम्यूनिस्ट पार्टी, एवं छात्र संगठनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बढ़ौली चौराहे से होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत, सीपीआईएम के जिला सचिव नंदलाल आर्य , अपनी जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा, सीपीआई माले के जिला सचिव कलीम, आप नगर अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर करीब 20 दिनों से सोनम वांगचुक काकरोच जनता पार्टी व छात्रों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से धरना व भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन 18 जुलाई को पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बैठे सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर अस्पताल ले गई। साथ ही युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसे अनशनकारियों ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद मार्च के आह्वान पर जानबूझकर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया और सीजेपी के अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया हम इसका विरोध करते हैं। रविकांत ने कहा सवाल एक व्यक्ति के समर्थन का नहीं बल्कि लोकतंत्र का है जहां शांतिपूर्ण विरोध का हक सुरक्षित नहीं है। नंदलाल आर्य ने कहा बेरोजगारी, पेपर लीक से परेशान देश के युवा अब चुप नहीं बैठेंगे उन्होंने मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कि मांग कि। सुशीला वर्मा ने कहा करीब 22 दिनों से भूखे हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद भी उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया उनके हौसले को सलाम। कल तक गोदी मीडिया कह रहा था आखिर अभिजीत दीपके अनशन पर क्यों नहीं बैठे अब वह भी अनशन शुरू कर दिये है। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले कि नैतिक जिम्मेदारी लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा,सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज कि उच्चस्तरीय जांच, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून और युवाओं के लिए रोजगार के निश्चित अवसर सुनिश्चित किया जाए, जंतर-मंतर जैसे स्थान शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए।
बाइट ( रमेश गौतम आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सोनभद्र)
बाइट ( रविकांत आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7