Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र घोरावल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया व कई थानों में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया

सोनभद्र घोरावल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया व कई थानों में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -19/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के कई अभियोगों में वांछित अभियुक्त प्रयागराज से गिरफ्तार

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा 25,000 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एवं जनपद सोनभद्र व अन्य जनपद के विभिन्न थानों में वांछित शातिर अपराधी राजेश सोनकर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना शाहगंज पर पंजीकृत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तथा उसपर 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घोरावल पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी, सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। शनिवार को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, जनपद प्रयागराज से 7. बजकर 30 मिनट के करीब अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो सोनभद्र, प्रयागराज एवं कौशाम्बी जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के गंभीर अभियोगों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

राजेश सोनकर उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र कमलेश सोनकर

निवासी ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *