सिंगरौली मध्यप्रदेश – ब्रेकिंग न्यूज
दिनांक -10/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -अमित कुमार

कथित तौर पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के कारण पलटा टैंकर

मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड मौजूद
स्थानीय लोग बाल्टी और डब्बे में डीजल समेटने में लगे
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के खुटार चौकी अंतर्गत परसौना में कथित तौर पर तेज रफ्तार डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया गनिमत रहा कि सड़क पर मौजूद राहगिर इसके चपेट में नहीं आए वरना बड़ी दूर्घटना घट सकती थी। डीजल टैंकर चालक वाहन के अन्दर ही फसकर गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। टैंकर पलटने से हजारों लीटर डीजल सड़कों पर पानी कि तरह फ़ैल गया। हांलांकि इस दौरान स्थानीय लोग बाल्टी एवं डब्बे से डीजल समेटते नजर आए। घटनास्थल पर नगर पालिक निगम सिंगरौली मध्यप्रदेश कि फायर वाहन मौजूद। लोग डीजल समेटने में इतने मशगूल हो गए कि अपनी जान को खतरे में डालकर डीजल समेट रहें हैं। सिंगरौली जिले के खुटार चौकी के परसौना कि घटना।
News Point 24×7
News Point 24×7