Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र एनसीएल खड़िया बीएमएस कार्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में संगठनकर्मी का शव मिला 

सोनभद्र एनसीएल खड़िया बीएमएस कार्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में संगठनकर्मी का शव मिला 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सूचना पर पुलिस ने शव एनटीपीसी शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर जांच में जुटी

सोनभद्र। शक्ति नगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना के बीएम एस कार्यालय के बाथरूम में शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे के करीब संगठन के बैठक में शामिल होने आए संगठनकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर एनटीपीसी शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। उनके मृत होने कि सूचना संगठन की ओर से दी गई है। मिली जानकारी अनुसार बीएमएस के वरिष्ठ नेता एवं संयोजक उमेश सिंह सिंगरौली जिले के जयंत से संगठन की बैठक में सम्मिलित होने के लिए आए थे। बैठक के दूसरे दिन उनका शव कार्यालय के बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर एनटीपीसी शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मौत के कारणो का खुलासा अभी नहीं हो सका है पुलिस मामले के हर पहलुओं कि जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद मौत के कारणों का स्पष्ट रुप से पता चल सकेगा। संगठन से मिली जानकारी अनुसार उमेश सिंह दो वर्ष पूर्व एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए थे इसके बावजूद वह भारतीय मजदूर संघ ( बीएमएस ) में सक्रिय रहकर मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से श्रमिकों और संगठन परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। संगठन का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल जायेगा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने कि बात कही है और आधिकारिक जानकारी को ही सच कहने कि बात कही है। फिलहाल पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सभघ को इंतजार है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *