Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली कि बैढ़न पुलिस ने मोटरसाइकिल, आईफोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 

सिंगरौली कि बैढ़न पुलिस ने मोटरसाइकिल, आईफोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 


सिंगरौली – मध्यप्रदेश

 

दिनांक -31/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कब्जे से मोटरसाइकिल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद

 

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले की बैढ़न पुलिस व टीम को तीन अलग-अलग मामलों में चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बीते -18/6/2026 को फरियादी अजीत कुमार शाह उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र जगनारायण निवासी अमिलिया थाना माडा द्वारा दो बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा झपट्टा एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल छीनकर भाग जाने कि रिपोर्ट दी गई एवं 17/7/2026 को फरियादी सुजल त्रिपाठी पुत्र राघवेन्द्र त्रिपाठी निवासी मदनुआ थाना रामपुर कर्चुलियान जिला रीवा द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल संख्या MP09VJ9475 चोरी करने की रिपोर्ट दी गई एवं -23/7/2026 को फरियादी योगेश कुमार पटेल उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र पुत्र शंभु प्रसाद पटेल निवासी अनतीपुर थाना मंडला जिला मंडला हाल पता तेलाई थाना बैढ़न के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इसके कमरे का ताला तोड़कर एप्पल कंपनी का आईपैड होम थिएटर, ओप्पो कंपनी का इयरबड्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों की तलाश के दौरान 15/7/2026 को संदेही बृजेश कुमार शाह उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद शाह निवासी मिठूल थाना जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में साथी धोनी ऊर्फ धनवंतरी शर्मा के साथ मिलकर आईफोन छीनना स्वीकार किया। 31/7/2026 को धोनी ऊर्फ धनवंतरी शर्मा उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रामलल्लू शर्मा निवासी तेलाई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा आईफोन छीनने के अलावा मोटरसाइकिल चोरी एवं 22/7/2026 को अपने एक अन्य साथी के साथ के साथ तेलाई में कमरे का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करना माना गया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई कि।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *