यूपी -सोनभद्र
दिनांक 19/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार किया गया।
अनपरा थाने पर बीएनएस धारा से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं 1 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 17.5.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अनपरा थाना लाया गया, जिसे आज दिनांक 19.5.2026 को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया। घटना के संबंध में जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त मोहम्मद राशिद द्वारा कूटरचना कर फर्जी तरीके से वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता एवं फोटो अंकित कराते हुए DTO नागपुर महाराष्ट्र एवं DTO सिवान बिहार से फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे। साथ ही अभियुक्त द्वारा बार-बार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं 1 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार, उम्र करीब 24 वर्ष है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा
निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र।
उपनिरिक्षक संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,
कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह साइबर थाना सोनभद्र,अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
NEWS POINT 24×7
News Point 24×7