सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -18/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


मध्यप्रदेश। सिंगरौली पुलिस ने आज पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान के तहत आज सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सिंगरौली एसपी षियाज के एम उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के करीब 1600 छात्र – छात्राओं ने अनुशासित एवं रचनात्मक ढंग से खड़े होकर नशे से दूरी है जरुरी 2.0 सिंगरौली पुलिस संदेश को प्रदर्शित करते हुए मानव श्रृंखला बनाई। जो आकर्षण होने सहित प्रेरणादायक रहा। एसपी भी मानव श्रृंखला में सम्मिलित होकर उनके प्रयासों की सराहना कि। एसपी छात्रों से संवाद कर उन्हें नशीले पदार्थो से सदैव दूर रहने,अच्छे मित्रो का चयन करने, जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करने , तथा खेल , शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नशे के दूष्प्रभावो एवं उससे बचाव से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका एसपी ने सरल एवं प्रेरक तरिके से उतर देकर उनकी जिज्ञासाओं कि समाधान किया। अभियान के तहत विद्यालय में चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओ में प्रथम , दिव्तीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और मानव श्रृंखला में सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने सभी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता कि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थीयों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं ने से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दूष्प्रभावो के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी के प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी एवं शिक्षक , शिक्षिकाओं सहित सभी स्टाफ एवं पुलिस कर्मी भी सम्मिलित हुए।
News Point 24×7
News Point 24×7