यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 4/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मृतक की गुमशुदगी करीब 25 दिन पूर्व घरवालों ने थाने में दर्ज कराया था

runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 109.0748;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 43;zeissColor: bright;
सूत्रों अनुसार मृतक रेहटा गांव निवासी
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल ककरी परियोजना के खदान क्षेत्र स्थित जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे के सहारे एक बुजुर्ग का शव सडी – गली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों अनुसार मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा करीब 20 -25 दिन पूर्व अनपरा थाने में दर्ज कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार बीते 10 जून को रेहटा गांव ककरी निवासी देवराज अपने पिता शुकरुल उम्र करीब 74 वर्ष पुत्र भुलन के गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस एवं परिजन उनके तलाश में जुटे थे। शनिवार को ककरी परियोजना के खदान क्षेत्र के उपर पहाड़ी स्थित जंगल में शुकरुल की पत्नी बकरी चराने गई थी तभी उनकी नज़र एक पेड़ की तरफ पड़ी जिसपर एक शव लटका रहा था। पास जाकर देखने पर शव शुकरुल का प्रतीत हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया । पुलिस अनुसार शव पुरी तरह सडी गली अवस्था में था और करीब 20 -25 दिन पूराना लग रहा था। प्रारंभिक जांच में में शव शुकरुल का का पता चला। बताया जा रहा कि शुकरुल अक्सर उसी जंगल में बकरियों को चराने जाया करते थे। वहीं उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा। परिजन उनकी तलाश में यहां तक नहीं पहुंच सके जिस कारण शव काफी समय तक यहां जंगल में पड़ा रहा। अनपरा थाना प्रभारी निरिक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया मामले में किसी व्यक्ति पर संदेह या आरोप प्रतीत नहीं होता। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई कि जा रही है शांति व्यवस्था कायम है।
News Point 24×7
News Point 24×7
https://shorturl.fm/r1b10