Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र एसपी ने शक्ति नगर थाने का आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया*

*सोनभद्र एसपी ने शक्ति नगर थाने का आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

सोनभद्र। शक्तिनगर थाने का शनिवार को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष, थाना परिसर, अभिलेखों, अपराध रजिस्टर,माल मुकदमाती,मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं अन्य थाना व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति कक्ष , महिला हेल्प डेस्क का निरिक्षण कर महिला संबंधी अपराधों एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर निर्देश दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को निरंतर प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेस एवं बैरक का निरिक्षण किया कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता एवं पुलिसकर्मियों के आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाने पर रिक्रुट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं पुलिस कार्यों की जानकारी प्राप्त किया। आरक्षियों को जनता से शालीन व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और पुलिस सेवा की गरिमा बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने 60 एवं 90 दिन से ज्यादा समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचकों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करने, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा न्यायालय संबंधी कार्यों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से एसपी ने ग्राम प्रहरियों को साफा, टार्च, सीटी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनसे अपील किया कि अपने – अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों एवं कानून व्यवस्था संबंधित सूचनाओं को तत्काल स्थानीय पुलिस तक पहुंचाकर पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय और मजबूत करें। उन्होंने आमजन कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्त, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखनें के लिए निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए थाने के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *