Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में कांग्रेसियों ने जिलें में संचालित अवैध अस्पतालों में हुई मौतों को लेकर किया प्रदर्शन 

सोनभद्र में कांग्रेसियों ने जिलें में संचालित अवैध अस्पतालों में हुई मौतों को लेकर किया प्रदर्शन 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -13/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अवैध अस्पताल बंद कर नोडल अधिकारी को बर्खास्त करने कि मांग कि

 

कांग्रेसियों का आरोप नोडल अधिकारी कि मिलिभगत से अवैध अस्पतालों का संचालन

प्रदर्शन में अवैध अस्पताल बंद करो, लगातार अवैध अस्पतालों में मौत पर स्वास्थ्य विभाग मौन क्यों

 

सीएमओ कि क्या मजबूरी नोडल अधिकारी क्यों जरुरी

 

जैसे तख्तियां लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

 

पूर्व प्रवक्ता का आरोप नोडल अधिकारी धन उगाही में संलिप्त

 

पूर्व प्रवक्ता का आरोप नोडल अधिकारी अवैध अस्पतालों को संरक्षण देने का मामला संज्ञान में आ रहा

 

बीते दिन अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा कि मौत के बाद कांग्रेसियों प्रदर्शन कर कार्रवाई कि मांग कि

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में सोमवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में सोनभद्र में अवैध अस्पतालों में हो रही मौतों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर नोडल अधिकारी को बर्खास्त करने एवं अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई कि मांग को लेकर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि जिले में अवैध रुप से संचालित अस्पतालों पर लगातार कभी कोन तो दुद्धी कभी राबर्ट्सगंज में जच्चा-बच्चा कि मौत इनमें कार्य करने वाले अप्रशिक्षित चिकित्सकों नर्सों एवं स्टाफ के कारण मौतें हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग केवल कार्रवाई के नाम पर कोरम पूर्ति करता है, सील जैसी कार्रवाई के बाद भी यह अस्पताल दोबारा कैसे संचालित होने लगते हैं। शत्रुंजय मिश्रा का आरोप है कि नोडल अधिकारी द्वारा पैसे लेकर अवैध अस्पतालों को संरक्षण देने का मामला संज्ञान में आ रहा है जो कि निंदनीय है अगर इनपर सीएमओ एवं जिलाधिकारी बर्खास्तगी कि कार्रवाई नहीं करतें हैं तो हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कांग्रेसियों का कहना है कि जिले में अवैध रुप से अस्पताल, क्लिनिक मेडिकल संचालन हो रहा है और नोडल अधिकारी अपने कार्यालय तक ही लग रहा सीमित रह गये है। आखिर सीएमओ कि क्या मजबूरी है कि नोडल अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है जो केवल जांच के नाम पर कोरम पूरा करने का काम करते हैं। उषा चौबे ने कहा जिले में कथित दलालों ने जिला अस्पताल के आसपास मौजूद रहकर मरीजों को बहलाकर अपने अवैध अस्पतालों में बेहतर उपचार के नाम पर मनमानी वसूली करते हैं, और उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा कि मौत हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य महकमे कि पोल खोल कर रख दिया है। सदर ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे का कहना है स्वास्थ्य महकमा भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ चुका है अस्पतालों के पंजीकरण के नाम पर लूट मची हुई है। इस दौरान पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, उषा चौबे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अमरेश देव पांडे सदर ब्लाक अध्यक्ष, बसवान गुप्ता, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, शीला, उर्मिला,रामफल रीता रामचंद्र, अमृता सहित सैकड़ों कांग्रेस दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

बाइट – शत्रुंजय मिश्रा पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस सोनभद्र)

 

बाइट (उषा चौबे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *