Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र बैरपान केएनआई पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित राख लदा ट्रेलर पलटा, कंपनियों की खुली पोल*

*सोनभद्र बैरपान केएनआई पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित राख लदा ट्रेलर पलटा, कंपनियों की खुली पोल*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -29/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एनटीपीसी व एनसीएल यातायात सुचारू रखने में नहीं सहायक

 

पूर्व डीएम के फरमान का एनटीपीसी व एनसीएल नहीं कर रहा पालन

 

अनपरा रेणुकूट मार्ग पर क्रेन सहित यातायात बहाल रखने में सहायक वाहनों की व्यवस्था का निर्देश दिया था डीएम ने

 

 

पुलिस यातायात बहाल कराने में जुटी

 

देर रात हुआ हादसा, अनपरा की ओर से रेणुकूट की तरफ जा रहा था राख लदा ट्रेलर

 

कई घंटो से जाम में फंसे यात्री, सुबह जाम से मिली थोड़ी राहत

 

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान स्थित केएन आई पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात अनपरा की ओर से राख लेकर रेणुकूट की तरफ जा रहा राख लदा ट्रेलर कथित अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे राख सड़कों पर बिखर गई और शक्तिनगर – वाराणसी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हांलांकि वाहन चालक सुझबुझ से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मिली जानकारी एवं प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार ट्रेलर अनपरा की ओर से रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि बैरपान स्थित केएनआई पेट्रोल पंप के निकट कथित अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से राख सड़कों पर बिखर गया और मार्ग के दोनों छोर पर आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। धीरे – धीरे मार्ग पर क ई किलोमीटर तक जाम लग गया। जिससे सफर में निकले रोडवेज बसें सहित निजी वाहन एवं एंबुलेंस भी फजीहत में रहें। सूचना पर पहुंची अनपरा पुलिस यातायात व्यवस्था बहाल कराने में जुटी रही। कड़ी मशक्कत बाद किसी तरह एक- एक वाहनों को गन्तव्य तक भेजा जा पा रहा था। वाहन सड़क मार्ग से हटाने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही थी। वहीं भीषण उमस भरी गर्मी से यात्री बच्चों , बुजुर्गों व महिलाएं हलकान नजर आए। पुलिस अनुसार हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चालक सुरक्षित है वाहन को सड़क मार्ग से हटाकर यातायात बहाल कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जिससे यात्रियों को जल्द – से जल्द उनके गन्तव्य भेजा जा सके। घटना के कारणों का पत्ता लगाने का प्रयास किया जा रहा है किंतु प्रारंभिक तौर पर वाहन अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *