Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत डीएम व पुलिस एसपी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत मस्जिदों,ईदगाह एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया*

*सोनभद्र जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत डीएम व पुलिस एसपी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत मस्जिदों,ईदगाह एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 28/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदों,ईदगाहों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा नमाजियों एवं स्थानीय नागरिकों से भेट-मुलाकात कर ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र ऋषभ रुणवाल द्वारा दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। जनपदीय पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरों एवं सोशल मीडिया द्वारा मॉनिटरिंग के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास न किया जा सके।

NEWS POINT 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *