Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र शक्तिनगर बोधरा बाबा के पास बड़ा हादसा टला, बाइक सवार बाल-बाल बचा*

सोनभद्र शक्तिनगर बोधरा बाबा के पास बड़ा हादसा टला, बाइक सवार बाल-बाल बचा*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -10/06/2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुघन कुमार

सोनभद्र /शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बोधरा बाबा मंदिर के समीप आज दोपहर करीब 3:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी कार्य से खड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के बीच से निकलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायल युवक की सहायता की और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल युवक की पहचान और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनसीएल खड़िया परियोजना की खदानों में कोयला लोड कराने जाने वाले भारी वाहन अक्सर सड़क की एक लेन पर लंबी कतार में खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इसी समस्या के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि सड़क किनारे भारी वाहनों के अनियंत्रित खड़े होने पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धी पुलिस ने 6 जुआरी गिरफ्तार कर 12,320 रुपये नगद, ताश के पत्ते, 4 मोबाइल फोन एवं 11 लावारिस दो पहिया वाहन बरामद किया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *