यूपी -सोनभद्र
दिनांक -30/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस ने 16 चालकों सहित 32 पर मुकदमा दर्ज किया

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस व यातायात पुलिस ने स्टेट हाईवे 5 पर यातायात बाधित करने के मामले में वाहन स्वामियों और चालकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अनुसार आरोप है कि टोल प्लाजा के पास बने खनन बैरियर से बचने के लिए ट्रकों को हाईवे पर ही गलत तरीके से पार्क कर दिया गया था। पुराने विज्ञप्ति अनुसार शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा था जिसमे एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया था।सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय मेविस टाक, सीओ नगर रणधीर मिश्रा एवं यातायात सीओ सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात प्रभारी निरीक्षक के तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में 16 वाहन स्वामियों और 16 चालकों, समेत कुल 32 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
News Point 24×7

News Point 24×7