Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित “संचार साथी पोर्टल” (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने 671 गुम मोबाइल सुपुर्द किए*

*सिंगरौली दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित “संचार साथी पोर्टल” (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने 671 गुम मोबाइल सुपुर्द किए*


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक 3/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

करीब 89,00,000 लाख रुपये मोबाइलो कि

 

सेफ क्लिक 2.0 जागरुकता अभियान के तहत गुम मोबाइल आवेदकों को सुपुर्द किए गए

 

वर्ष 2026 में अब तक कुल 671 गुम मोबाइल आवेदकों को सुपुर्द किए

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा रुस्तमजी सभागार में आज लगभग 14,00,000 कीमती 70 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द

गुम मोबाइल मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों से बरामद

 

मध्यप्रदेश सिंगरौली। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम (भारतीय पुलिस सेवा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली के नेतृत्व में, साइबर सेल प्रभारी उनिरिक्षक पवन सिंह एवं थाना, चौकी टीमों द्वारा विगत 3 माह में कुल 445 गुम मोबाइल फोन कुल कीमत 89,00,000 लाख की सफल रिकवरी कराई गई है। जिसमें से 375 गुम मोबाईल थाना से वितरित किये जा चुके है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए वर्ष की शिकायतों का सफल निराकरण किया गया है। जिन गुम मोबाइलो का उपयोग सिंगरौली सहित देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा था, उन्हें साइबर सेल एवं थाना, चौकी की टीमों द्वारा तकनीकी ट्रेसिंग से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स, आइटेल जैसी नामी कंपनियों के मंहगे स्मार्टफोन शामिल हैं। CEIR PORTAL – दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे ही अपने गुम, चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत प्रक्रिया , गूगल ब्राउज़र पर ceir.gov.in सर्च करें।

Block Stolen/Lost Mobile विकल्प का चयन करें।

आवश्यक विवरण भरें (Fill Complete Form)।

मोबाइल की बिल/थाना शिकायत की प्रति तथा पहचान पत्र की फोटो अपलोड करें।

गुम मोबाइल में उपयोग की जा रही सिम को बंद कर, नई सिम लेकर उसका नंबर फॉर्म में दर्ज करें।

ओटीपी प्राप्त कर उसे वेरिफाई करें।

सेव कर शिकायत संख्या प्राप्त Save करें। सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि ‘CEIR PORTAL’ का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल आपका कीमती समय बचेगा, बल्कि आपकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण कर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही संभव हो सकेगी।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *