Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र एनटीपीसीशक्तिनगर द्वारा कोटा में L&T कंपनी के बगल करायें जा रहें निर्माण कार्य में हो रही रायल्टी की चोरी*

*सोनभद्र एनटीपीसीशक्तिनगर द्वारा कोटा में L&T कंपनी के बगल करायें जा रहें निर्माण कार्य में हो रही रायल्टी की चोरी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 10/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एनसीएल खदान के ओबी का उपयोग किया जा रहा

 

एनटीपीसी के जिम्मेदार नहीं उठाते फोन

 

क्या एनटीपीसी के जिम्मेदारो अधिकारियों की मौन सहमति मानी जाए

कांट्रैक्ट के नियमों को ताक पर रख किया जा रहा कार्य

 

क्या सरकारी धन के बंदरबाट का खेल न माना जाए

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना द्वारा कोटा स्थित एल एण्ड टी कंपनी के माल यार्ड के बगल में परसवार चौबे गांव के समीप कार्य कराया जा रहा है जिसमें कांट्रैक्टर द्वारा बड़े पैमाने पर एनसीएल खदान क्षेत्र के ओबी का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जिससे रायल्टी चोरी का गंभीर सवाल उठ रहा है क्या कांट्रैक्टर द्वारा ओबी मिट्टी का उपयोग कर नियमों की अवहेलना नहीं की जा रही है। क्या एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारीयों की मिलिभगत से यह गुणवत्ता विहिन कार्य कराया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वहां उपयोग करने के लिए खड़िया न्यू सीएचपी के पास स्थित बोदरा बाबा पहाड़ी की मिट्टी का भी उपयोग कथित तौर पर किया जा रहा है? क्या इससे साफतौर पर यह पता नहीं चलता है कि एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारीयों की मौन सहमति से यह कार्य कराया जा रहा होगा। जबकि मामले को लेकर एनटीपीसी सिंगरौली के एजीएम सिद्धार्थ मण्डल से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन न फोन रिसिव किया न मैसेज का उत्तर दिया। जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान देकर जांच कराकर एनटीपीसी के जिम्मेदारो पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

News Point 24×7…✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धी पुलिस ने 6 जुआरी गिरफ्तार कर 12,320 रुपये नगद, ताश के पत्ते, 4 मोबाइल फोन एवं 11 लावारिस दो पहिया वाहन बरामद किया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *