Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में 7 से 21 मई तक चलेगा स्वगणना अभियान*

*सोनभद्र जिले में 7 से 21 मई तक चलेगा स्वगणना अभियान*


दिनांक – 07 मई 2026

यूपी -सोनभद्र – आपको बता दे की जिले में आगामी जनगणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है जिलाधिकारी चर्चित गौंड के निर्देश पर 7 मई से 21 मई 2026 तक पूरे जिले में विशेष स्वगणना जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना करने के लिए जागरूक करना है जिला प्रशासन के अनुसार इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए ऑनलाइन स्वगणना प्रणाली लागू की जा रही है इसके तहत नागरिक मोबाइल, लैपटॉप या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिन लोगों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं होगी, उनके लिए पंचायत भवनों और जन सेवा केंद्रों पर विशेष सहायता डेस्क बनाई जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभियान में सहयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि सही आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जनगणना पूरी करें |

NEWS POINT 24×7

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *