
दिनांक :- 07/05/2026
यूपी -सोनभद्र
जिले के ओबरा और अनपरा तापीय बिजलीघरों में मौसम परिवर्तन के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में जिले सहित पूरे पूर्वांचल में हुई बारिश और तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में बिजली की मांग अचानक कम हो गई इसके बाद ऊर्जा प्रबंधन ने कई उत्पादन इकाइयों को बंद करने का निर्णय लिया एक रिपोर्ट के अनुसार ओबरा बी तापीय परियोजना की सभी इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा वहीं अनपरा परियोजना की कुछ विभिन्न इकाइयां तकनीकी कारणों और कम मांग के चलते प्रभावित रहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब बिजली की खपत घटती है तो अतिरिक्त उत्पादन रोकना पड़ता है, ताकि आर्थिक नुकसान कम हो सके
ऊर्जा विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में प्रदेश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी और अनपरा-ओबरा परियोजनाएं लगातार पूरी क्षमता से उत्पादन कर रही थीं। लेकिन मई के पहले सप्ताह में मौसम बदलने के बाद खपत घट गई, जिससे कई यूनिट “लाइटअप” मोड या बंद स्थिति में चली गईं सोनभद्र को उत्तर प्रदेश का पावर हब भी कहा जाता है जिले में ओबरा, अनपरा, रिहंद, शक्तिनगर और रेणुसागर जैसी बड़ी परियोजनाओं से हजारों मेगावाट का बिजली उत्पादन होता है ऐसे में यहां किसी भी यूनिट के बंद होने का असर प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देता है बिजली उत्पादन कम होने के बावजूद विभाग ने दावा किया है कि प्रदेश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर इकाइयों को फिर से चालू किया जाएगा ||

NEWS POINT24x7 सोनभद्र / सिंगरौली
News Point 24×7