एमपी – सिंगरौली
दिनांक – 5/9/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे – शत्रुघ्न कुमार

सिंगरौली। सरई। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के लोहे का सामान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है।
वीओ – शनिवार को कस्बा एवं इलाका में गश्त ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिकअप क्रमांक MP66G2248 का चालक चोरी का सामान लोड कर रेलवे स्टेशन रोड सरई से कस्बा की ओर लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम स्टाफ एवं गवाहान रामनरेश जायसवाल और प्रमोद गुप्ता के साथ रेलवे तिराहा सरई पहुंची और उक्त वाहन को रोककर चेक किया।
वीओ – पिकअप के अंदर लोहे का पुराना सामान भरा हुआ मिला। चालक से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार गुप्ता पिता कन्हैयालाल गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रेलवे स्टेशन रोड सरई थाना सरई जिला सिंगरौली बताया। चालक से पिकअप में लोड लोहे के सामान एवं वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने चोरी का संदेह होने पर पिकअप वाहन क्रमांक MP66G2248 एवं उसमें लोड लोहे के सामान को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वाहन पिकअप संख्या MP,66,G,2248 तथा उसमें लोड लोहे का सामान छड़, एंगल, सरिया, वाहन के मशीनरी पार्ट, लोहे का खंभा आदि, जिसकी कुल अनुमानित कीमत तकरीबन 5 लाख रुपये बताया गया।
अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और पुलिस अनुसार जितेन्द्र कुमार गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं
News Point 24×7
News Point 24×7