Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिलाधिकारी एवं एसपी ने चोपन स्थित सोन नदी किनारे बस्तियों का औचक निरीक्षण किया

सोनभद्र जिलाधिकारी एवं एसपी ने चोपन स्थित सोन नदी किनारे बस्तियों का औचक निरीक्षण किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -3/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। प्रदेश में लगातार हो रहे लगातार भारी वर्षा और सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन क्षेत्र में सोन नदी किनारे बसे बस्तियों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने अपील की है कि स्थानीय नागरिकों को बढ़ते जलस्तर और संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक किया जाए, संवेदनशील और आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि कोई तेज बहाव में न जाए, किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं तत्पर रखी जाएं

सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें। नदी तट और तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाएं, बच्चों और पशुओं को भी दूर रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन और पुलिस द्वारा जलस्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान, डीपीआरओ नमिता शरण, सीओ नगर रणधीर मिश्रा, ईओ नगर पंचायत चोपन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *