Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र एनसीएल खड़िया की भूमि पर कब्जा कर कबाड़ दूकानदार सड़कों की पटरी पर कर रहा अस्थाई अतिक्रमण*

*सोनभद्र एनसीएल खड़िया की भूमि पर कब्जा कर कबाड़ दूकानदार सड़कों की पटरी पर कर रहा अस्थाई अतिक्रमण*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 9/6/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पीडब्ल्यूडी मोड से चंद कदमों पर मुख्य मार्ग के पटरियों पर कबाड़ की छंटनी व कटिंग कार्य कराता है

कार्रवाई न होने से वर्षों से फल- फूल रहा कबाड़ का धंधा

घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर कटिंग कराता है मार्ग के पटरियों पर, हादसे की आशंका

प्रदूषण विभाग को जांच करनी चाहिए

कबाड़ दूकान संचालन के नियमों की जांच पुलिस सहित उद्दम विभाग को करना चाहिए


पुलिस भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई अबतक

सोनभद्र। शक्तिनगर थाने के अंतर्गत लगभग आधा दर्जन छोटे बड़े कबाड़ी अपना व्यवसाय नियमों को ताक पर रखकर कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी मोड से कुछ मीटर की दूरी पर कथित एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर कबाड़ दुकान का संचालन कर रहे कबाड़ी द्वारा शक्तिनगर – वाराणसी मुख्य मार्ग के पटरियों पर सामान की छंटनी कराता है जिससे दूर्घटनाओ की आशंका हर समय बनीं रहती है। कबाड़ दूकान का सामान सड़क की पटरियों पर निरंतर बिखरा रहता है जिससे मार्ग से गुजरने वाले राहगिरो में सड़क दूर्घटना की स्थिति सदैव बनी रहती है। उक्त कबाड़ दूकान के सामानों की कटिंग घरेलू गैस सिलेंडर से कराना अक्सर देखा गया है जिससे क्षेत्र के लोगों में बड़ी दूर्घटनाओ की संभावना व्यक्त करते हुए इसपर कार्यवाही की मांग लोगों व समाजसेवीयो सहित नेताओं तक ने शक्ति नगर थाने में उक्त कबाड़ दूकान के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग निरंतर करते रहे हैं किंतु कार्रवाई न होने से यह मनबढ़ हो गया है। भाजपा म्योरपुर मण्डल मंत्री पुर्व प्रधान सहित समाजसेवीयो तक ने उक्त दूकान संचालनकर्ता पर कार्रवाई हेतु थाने में पत्र दे चुके हैं किन्तु प्रभावी कार्रवाई न होने से यह निरंतर अपने कारोबार से भूमि पर क़ब्ज़े को मजबूती प्रदान कर रहा और दायरा भी बढ़ा रहा है। खबरों के अनुसार एनसीएल खदान क्षेत्र से कथित कबाड़ चोरी की घटनाएं की खबरें प्रकाशित होती रही है जहां का सामान इन्हीं कबाड़ियों के यहां विक्रय होने की चर्चा अक्सर होती है। कबाड़ व्यवसाय के लिए सामान्यतौर पर व्यवसाय पंजीकरण, प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप या कंपनी के रुप में पंजीकरण होना। नगर निगम, पंचायत का ट्रेड लाइसेंस, स्थानीय निकाय हो तो व्यापार संचालन की अनुमति। जीएसटी पंजीकरण। उद्यम एमएसएमई रजिस्ट्रेशन सरकारी योजनाओं या ऋण में लाभ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी,यूपीपीसीबी ) अनुमति। अगर आप स्क्रैप की प्रोसेसिंग, ई-वेस्ट, प्लास्टिक,धातू आदि का भंडारण या रिसाइक्लिंग करते हैं तो लेना अनिवार्य है। कबाड़ किससे खरीदा गया उसका नाम, मोबाइल नंबर,खरीद की रसीद सुरक्षित रखना अनिवार्य है। ई -वेस्ट या वाहन स्क्रैप का कारोबार करने पर अतिरिक्त नियम व विषेश लाइसेंस लागू हो सकतें हैं। सोनभद्र में कबाड़ व्यवसाय के लिए आधार,पैन, दूकान,गोदाम का पता, नगर निकाय ट्रेड लाइसेंस,जीएसटी जरुरत अनुसार,यूपीपीसीबी की अनुमति यदि प्रोसेसिंग, रिसाइक्लिंग हो तो आवश्यकता हो सकती है। इन नियमों की स्थानीय पुलिस सहित प्रदूषण विभाग सोनभद्र को जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। जरुरी सवाल यह है कि यह कबाड़ व्यवसाय करने वाला व्यक्ति लोकल नहीं है तो इससे स्पष्ट है कि जिस भूमि पर कबाड़ दूकान का संचालन हो रहा है वह इसकी खानदानी नहीं है अगर यह क्रय की गई है तो वह व्यक्ति इतने समय से कभी सामने आकर स्पष्टीकरण क्यों नहीं देता की भूमि उसने बेचा है? क्या एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि है तो उसने भूमि का विक्रय किया है तो किस आधार पर किया अगर नहीं किया तो जांच कर अबतक कार्रवाई सुनिश्चित क्यों नहीं किया। इससे एनसीएल खड़िया परियोजना के सुरक्षा विभाग सहित प्रबंधन भी सवालों के घेरे में है? देखना यह है कि एनसीएल सहित स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करता है या मूकदर्शक ही बना रहेगा।

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *