यूपी -सोनभद्र
दिनांक -2/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

चोरी की बोलेरो बाइक व नंबर प्लेट बरामद
सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने मिले शिकायत के आधार पर 36 घंटे के भीतर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। 31 अगस्त 2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता – बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को 25 अगस्त कि रात करीब 10 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित BHEL गेट से करीब 50 मीटर अंदर DM प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.8.2026 को प्रातः करीब 8:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे को बीती रात करीब 10 बजकर 3 मिनट के करीब नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश है जिसके कब्जे निशानदेही पर पुलिस ने 1 बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558, 1 हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040,1 बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558 बरामद किया।
News Point 24×7

News Point 24×7