Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले के शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, चोरी के 9 बंडल तार के साथ एक गिरफ्तार

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, चोरी के 9 बंडल तार के साथ एक गिरफ्तार


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -23/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 बंडल कंडक्टर वायर बरामद किया है। थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के अनावरण के लिए विवेचक उप निरीक्षक रंजीत कुमार द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को समय 20:55 बजे NCL के सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 9 बंडल कंडक्टर वायर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगल पुत्र सोहन निवासी कनुहड़, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती व कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *