यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र /सोनभद्र के ओबरा में सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में बर्फ की सिल्ली से अमरनाथ गुफा की तर्ज पर बाबा बर्फानी का भव्य दरबार सजाया गया। सुबह 8 बजे से ही दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
वीओ – लगातार 14वें वर्ष आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में बर्फ से बने विशाल शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों के अनुसार शाम 8 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे।
वीओ – बाबा बर्फानी के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ओबरा थाना पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था और बाबा बर्फानी सेवा समिति के सहयोग से हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
वीओ – ओबरा में सजा बाबा बर्फानी का दरबार, बर्फ से बनी अमरनाथ जैसी झांकी
सोनभद्र के ओबरा में सावन के अंतिम सोमवार पर रामलीला मैदान के शिव मंदिर में बाबा बर्फानी का भव्य दरबार सजा। बर्फ की सिल्ली से अमरनाथ गुफा जैसी झांकी बनाई गई। 14वें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से शाम तक हजारों भक्तों ने दर्शन किए।
बाइट ( अभिषेक शेख, कोषाध्यक्ष बाबा बर्फानी सेवा समिति ओबरा सोनभद्र)
बाइट ( समीर माली, उप सचिव, बाबा बर्फानी सेवा समिति ओबरा सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7