Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र चोपन व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर को 58.75. हजार रुपये के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद किया*

*सोनभद्र चोपन व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर को 58.75. हजार रुपये के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 1/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 1.6.2026 को चोपन पुलिस व रॉबर्ट्सगंज पुलिस तथा एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान

एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाकर भागने का प्रयास किया गया। पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस वाहन को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान सलखन क्षेत्र में एसओजी का वाहन खराब हो जाने के बाद स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल पुत्र विप्रराज निवासी सलखन, थाना चोपन द्वारा तत्काल अपनी निजी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP64AR4118 उपलब्ध कराकर पुलिस टीम की सहायता की गई।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों का लगातार पीछा करते हुए विरंजुआ, थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पीछा किए जाने के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी को नोटों की गड्डियां दिखाकर भ्रमित करने के उद्देश्य से फेंकी जाने लगी लेकिन पुलिस द्वारा पीछा करना नहीं छोड़ा गया जिस पर अभियुक्तो द्वारा अपनी गाड़ी बैककर प्रदीप मोदनवाल की प्राइवेट गाड़ी में भी टक्कर मार दिया गया इसके बावजूद पुलिस द्वारा घेराबंदी मजबूत किया गया। स्वयं को घिरा हुआ देखकर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ख्वाजके, थाना मेहरबान, जनपद लुधियाना (पंजाब), उम्र लगभग 27 वर्ष, पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके का निरीक्षण उच्चाधिकारियो द्वारा किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 8/18/25/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ डाल्टनगंज से खरीदकर लुधियाना ले जा रहा था तथा इसी कार्य से आजीविका अर्जित करता था। पुलिस ने 3 किलोग्राम अफीम जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15,00,000 लाख रुपये 225 किलोग्राम डोडा अनुमानित कीमत 33,75,000, होंडा सिटी कार संख्या DL4CNC5316 अनुमानित कीमत 10,00,000, एक तमंचा 315 बोर,एक खोखा कारतूस

,एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियान के दौरान स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल पुत्र विप्रराज निवासी सलखन, थाना चोपन द्वारा अदम्य साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए अपनी निजी कार पुलिस टीम को उपलब्ध कराई गई, जिससे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उनके इस सराहनीय सहयोग के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 10,000 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7..✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *