Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र एसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक किया 

सोनभद्र एसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -30/10/2026

 

 

एसपी ने अपराध ला एण्ड आर्डर बनाएं रखने हेतु समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और डाला छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस को तैयारिया तेज एवं चुस्त दुरुस्त रखने हेतु शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी ने सैनिक सम्मेलन, अपराध समीक्षा और त्योहारों को लेकर बैठक समीक्षा बैठक किया। बैठक में दोनों एएसपी मुख्यालय,ऑपरेशन, सभी सीओ, गुरमा जिला कारागार अधीक्षक , सभी थाना व चौकी प्रभारी, अभियोजन, होमगार्ड, जीआरपी, आरपीएफ, वन और आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे। सबसे पहले सैनिक सम्मेलन में एसपी ने जवानों से सीधे बात की। उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सभी को ईमानदारी और संवेदनशीलता से ड्यूटी करने को कहा। तत्पश्चात अपराध समीक्षा के अलावा एस्ट्रो ने तीन वर्ष के अपराध के आंकड़े देखना , वाहन चोरी, नकबजनी, चोरी के मुकदमों जल्द खोलने, वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी, एनबीडब्ल्यू अभियान, माल निस्तारण, एनडीपीएस और गैंगस्टर में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने को कहा। आईजीआरएस, जनसुनवाई, साइबर फ्रॉड में पैसा होल्ड कराकर वापस कराने और सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद कर लौटाने पर भी जोर दिया। 60 से 90 दिन से ज्यादा दिन तक लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।त्योहारों को लेकर एसपी ने कहा कि सभी संवेदनशील जगहों को फिर से चिन्हित किया जाए। बाजार, चौराहे, मंदिर, पूजा पंडाल और भीड़ वाले इलाकों में पर्याप्त फोर्स लगे, पैदल और रात में गश्त बढ़े। आतिशबाजी और पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानक और आग से बचाव के इंतजाम देखे जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे। छठ के लिए नदी-तालाब के घाटों का निरीक्षण कर लाइट और भीड़ कंट्रोल का इंतजाम किया जाए। इस दौरान पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप करने सहित सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने हेरोइन 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन संग तस्कर पकड़ा

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -30/10/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमा   सोनभद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *