Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र एसपी के निर्देश पर चलाएं गए 3 दिवसीय विशेष अभियान में जले से 93 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 

सोनभद्र एसपी के निर्देश पर चलाएं गए 3 दिवसीय विशेष अभियान में जले से 93 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -30/10/4026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

अभियान के तहत अंतिम दिन 20 वारंट व वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

 

सोनभद्र। सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया था। यह अभियान 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलाया गया। अभियान में जिलें के सभी थानों की पुलिस ने दबिश देकर कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 83 वारंटी और 10 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस अनुसार अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित गैर जमानती वारंट, स्थाई वारंट और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना था। इसके लिए सभी थानों पर अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। टीमें लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में दबिश और चेकिंग कर रही थीं। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार

अभियान के आखिरी दिन सोनभद्र में पुलिस ने 14 वारंटी और 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अब तक अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों की कुल संख्या 93 हो गई। पन्नूगंज थाने से सबसे अधिक 12 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज करमा से 10, 10, घोरावल से 9, दुद्धी, म्योरपुर से 6, 6, पिपरी से 5, शक्तिनगर से 4, चोपन, ओबरा, कोन और बीजपुर से 3, 3, रायपुर, अनपरा और बभनी से 2, 2, हाथीनाला, जुगैल और महिला थाना से 1-1 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । वांछितों अभियुक्तों में चोपन और जुगैल से 3,3, रॉबर्ट्सगंज और करमा से 2, 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी का कहना है कि लंबित वारंटों का शत-प्रतिशत निष्पादन और अपराध पर अंकुश लगाना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता में शामिल।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने हेरोइन 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन संग तस्कर पकड़ा

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -30/10/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमा   सोनभद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *