Breaking News
Home / खबरे / *राबर्ट्सगंज पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

*राबर्ट्सगंज पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 30/6/2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

 

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने उपरिक्षक मानवेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ धारा 333, 64(1), 351(3) बी.एनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त रितिक रोशन उर्फ लालू ग्राम मधुपुर स्थित दोमुहवा पुल के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रहा है। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ऋतिक रोशन उर्फ लालू पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। अभियुक्त ने बताया कि उसे अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी हो गई थी तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह बाहर जाने की तैयारी में था।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *