Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र मिशन शक्ति 5.0 दिव्तीय चरण में सीओ ने पुलिस की पाठशाला के माध्यम से नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया*

*सोनभद्र मिशन शक्ति 5.0 दिव्तीय चरण में सीओ ने पुलिस की पाठशाला के माध्यम से नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 29/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के दिव्यतीय चरण के अंतर्गत कीर्तिपाली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज, राबर्ट्सगंज में ” पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी, महिला थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज तथा साइबर थाना की टीम द्वारा नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा संबंधित कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों,गुड टच – बैड टच , महिला उत्पीडन की स्थिति सहायता प्राप्त करने के उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी काल , फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण किसी से साझा न करने के संबंध में जागरूक किया। छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के प्रयोग नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने , नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी दी। छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन 181, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन साइबर वित्तय धोखाधड़ी हेल्पलाइन के बारे में बताया। कार्यक्रम जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत विद्यालययो , महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में निरंतर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महि, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा, साइबर जागरुकता एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

News point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *