यूपी -सोनभद्र
दिनांक -30/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस ने धारा 323, 504, 506 से संबंधित 4 वारंटी अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कुड़पान से समय करीब प्रातः 7 बजकर 5 मिनट पर गिरफ्तार किया । इसके उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नागेन्द्र गोंड़ उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र सुखराज निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी जनपद ,रामस्वरूप उम्र करीब 44 वर्ष पुत्र शिवचरन, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, इन्द्रदेव उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, सूरजदेव उम्र करीब 44 वर्ष पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी सभी सोनभद्र निवासी हैं।
News Point 24×7

News Point 24×7