Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बभनी पुलिस ने नोट डबल करने वाले 2 ठगो को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में बभनी पुलिस ने नोट डबल करने वाले 2 ठगो को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -14/9/2026

 

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना बभनी पुलिस ने पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को ग्राम सागोबांध में अभियुक्तों ने वादी अमलेश कुमार को पैसा डबल करने का लालच देकर ठगने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस को देखकर भाग गए थे। इस पर थाना बभनी में धारा 318(4) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था। 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कूड़ादान टोला भाटीमहुआ के पास से दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त जैन प्रसाद उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र छोटेलाल, ग्राम सेमरी, कछवा, मिर्जापुर, लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र स्व. महंगूराम, सेमरी, मिर्जापुर।

पुलिस ने इनके पास से 5000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर के 4 बंडल, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, गम, 3 मोबाइल फोन, 1 काला बैग और एक मोटरसाइकिल UP65EQ1238 बरामद की है। बाइक के कागजात न होने पर 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे काले पेपर को केमिकल और फिटकरी से साफ कर असली नोट बनाने का झांसा देते थे। 10 सितंबर को उन्होंने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 60 हजार की ठगी भी की थी।

 

 

बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में 2027 अपना दल एस कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 13/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *